![यूपी सरकार ने 15 लाख राज्य कर्मचारियों के डीए को बढ़ाने का लिया निर्णय](/wp-content/uploads/2021/07/यूपी-सरकार-ने-15-लाख-राज्य-कर्मचारियों-के-डीए-को-बढ़ाने-का-लिया-निर्णय.jpg)
यूपी सरकार ने 15 लाख राज्य कर्मचारियों के डीए को बढ़ाने का लिया निर्णय
ऐसा माना जा रहा है कि राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 11% तक बढ़ाया जा सकता है। जिसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 28% तक हो जायेगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। यूपी में राज्य कर्मचारियों के डीए को बढ़ाने का निर्देश यूपी सरकार द्वारा दिया गया है सीएम योगी ने वित्त विभाग से अपने इस निर्णय पर मंजूरी के लिए प्रस्ताव मांगा है।
कयास लगाए जा रहे है कि राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 11% तक बढ़ाया जा सकता है। जिसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 17% से बढ़कर 28% तक हो जायेगा। फैसला आने के बाद पर 64 अरब रुपये सालाना का राज्य सरकार के खजाने का भार बढ़ सकता है।
कोरोना संकट के कारण पिछले डेढ़ साल से कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते को स्थगित कर दिया गया था। यूपी सरकार अब जो फैसला ले रही है, उससे अब राज्य कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है। जनवरी 2020, जुलाई 2020 और जनवरी 2021 का राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलेगा।
प्रदेश सरकार के इस फैसले के आने के बाद जुलाई में वेतन के साथ ही डीए भी दिया जा सकता है। राज्य 15 लाख कर्मचारियों को सरकार के इस फैसले से लाभ मिलेगा। प्रदेश के लगभग 12 लाख पेंशनर्स को भी डीआर का लाभ मिल सकेगा और प्रतिनियुक्ति में भी पारिवारिक पेंशन मिल सकेगी।
यूपी विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही वक्त ही बचा है। राज्य सरकार के 15 लाख कर्मचारियों के लिए यूपी सरकार की ओर से ये बड़ा तोहफा दिया जा रहा है।
केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कर्मचारियों के डीए, डीआर में कुछ वक्त पहले ही बढ़ोतरी की थी। कोरोना संकट के समय 2020 में केंद्र और कई राज्य सरकारों ने डीए, डीआर पर रोक लगा दी थी, जिसे अब फिर से इसे शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें: शटर काटकर लाखों का सामान चोरी करने वाले पांच शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार