
यूपी: ‘भाजपा सरकार वीक, आज एक और पेपर लीक’… लिखते हुए कांग्रेस के पूर्व MLC ने कसा तंज
एक वीडियो ट्वीट करते हुए पेपर लीक होने का दावा किया है तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने पेपर लीक की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 12 मंडलों में रविवार को लेखपाल भर्ती परीक्षा थी, जिसे देते हुए 21 सॉल्वर को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। लेकिन, दूसरी ओर विपक्ष का दावा है कि पेपर लीक हुआ है। एक ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां एक वीडियो ट्वीट करते हुए पेपर लीक होने का दावा किया है तो वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने पेपर लीक की पूरी लिस्ट जारी कर दी है।
पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, यूपी की भाजपा सरकार वीक है, आज एक और पेपर लीक है। हर बार की तरह आज फिर लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर सफलता पूर्वक लीक हो गया। उन्होंने आगे लिखा, उत्तर प्रदेश में अब तक एक दर्जन पेपर लीक कराने की अपार सफलता के लिए धन्यवाद योगी सरकार।
यूपी की भाजपा सरकार वीक है,
आज एक और पेपर लीक है।हर बार की तरह आज फिर लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर सफलता पूर्वक लीक हो गया।
उप्र में अब तक एक दर्जन पेपर लीक कराने की अपार सफलता के लिए धन्यवाद योगी सरकार। pic.twitter.com/rM1lzJiKyc
— Deepak Singh दीपक सिंह (@DeepakSinghINC) July 31, 2022