TrendingUttar Pradesh

यूपी: कोहरे और कड़ाके की ठंड का कहर, IMD का रेड अलर्ट जारी …

मौसम विज्ञान केंद्र के ने रविवार को मौसम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में तापमान काफी नीचे पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में कानपुर और सोनभद्र सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का पारा 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया। ठंड को देखते हुए सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने कहा है कि, कड़ाके की इस ठंड में कोई भी खुले आसमान में न सोए, इसकी व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही अलाव और रैन बसेरे की समुचित व्यवस्था कराई जाए।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के ने रविवार को मौसम के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। ठंड का प्रकोप और कोहरे के कारण प्रदेश के जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी जिलों में अत्याधिक घना कोहरा पड़ेगा। पूरे प्रदेश में शीतलहर चलने से कोल्ड डे कंडीशन जैसी स्थिति होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: