TrendingUttar Pradesh

यूपी : बेटी की शादी में पिता ने दहेज में दिया बुलडोजर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा गिफ्ट…

हमीरपुर  :  उत्तर प्रदेश के जिला हमीरपुर में दूल्हा बने ‘योगी’ को दहेज में बुलडोजर दिया गया है। दूल्हे को दहेज में मिले बुलडोजर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।

 

ये भी पढ़े :- Hathras : सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने के विरोध में शांति मार्च निकालेगा जैन समाज

जाहिर है दहेज में बुलडोजर देने का यह पहला मामला है। गौरतलब है कि, यूपी मेत देश में विधानसभा चुनाव में यूपी के बुलडोजर की खूब चर्चा शुरु हुई थी। दिनोंदिन बुलडोजर का क्रेज बढ़ता जा रहा है। इस बीच जिले में एक शादी में दहेज में बुलडोजर मिलने की चर्चा सोशल मीडिया में सुर्खियों में है। यह विकास खंड सुमेरपुर ग्राम देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी है।

बेटी की शादी 15 दिसंबर को सौंखर निवासी नेवी में जॉब कर रहे योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ हुई है। शादी समारोह सुमेरपुर के एक गेस्ट हाउस से संपन्न हुआ। इसमें रिटायर्ड फौजी ने बेटी को दहेज में बुलडोजर दिया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: