
लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने आज राजधानी लखनऊ से सामाजिक संपर्क अभियान की शुरुआत की। भारतीय जनता पार्टी आज से 15 दिवसीय सामाजिक सम्मेलन आयोजित करके केंद्र और योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जनता से संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज इस अभियान की शुरुआत की।
गौरतलब है कि सामाजिक संपर्क अभियान के प्रभारी प्रियंका रावत समाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों के जरिए गांव गरीब किसान मजदूर से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संवाद कर आगे बढ़ाएगी।
पिछड़ी जाति के लोगों को साधने की रणनीति में भाजपा
भारतीय जनता पार्टी इस अभियान के जरिए सामाजिक समीकरणों को साधने की कोशिश करेगी। सरकार केंद्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएगी।
इस अभियान की शुरुआत आज पंचायत भवन में प्रजापति कुम्हार समाज के सम्मेलन का अभियान कर किया जाएगा। 20 तारीख को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राजभर समाज ,21 को हलवाई समाज को,22 को यादव समाज समेत अन्य पिछड़ी जातियों को साधने की कोशिश करेगी।