PoliticsTrending

UP Election 2022: कल से पूरे प्रदेश में प्रतिज्ञा सम्मलेन का आयोजन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस  प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपनी जमीन खोज रही कांग्रेस पार्टी अब घर-घर तक प्रतिज्ञा को पहुंचाने के लिए प्रतिज्ञा सम्मेलन करने जा रही हैं। बता दें कि इसी क्रम में पार्टी 14 नवंबर को बुलंदशहर और 15 नवंबर को मुरादाबाद में कांग्रेश प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य को आयोजित करेगी और वही  कांग्रेस  प्रतिज्ञा सम्मेलन 2022 को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा संबोधित करेंगी।

कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य 2022 पर जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि पिछले 3 सालों में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ना सिर्फ जनता के दिलों में जगह बनाई बल्कि संगठन को मजबूत कर उसे बड़े स्तर पर तैयार किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के द्वारा संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी ने जिला, ब्लाक, न्याय पंचायत ,से लेकर ग्रामसभा तक कर्मठ कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की फौज तैयार की है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पार्टी प्रतिज्ञा सम्मेलन का आयोजन 14 नवंबर को बुलंदशहर में कर रही है यहां पर आगरा अलीगढ़ मेरठ मंडल के 14 जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे अगले दिन 15 नवंबर को प्रियंका गांधी मुरादाबाद में आयोजित पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्मी सहारनपुर मुरादाबाद बरेली के 12 जिलों के पदाधिकारियों से मिलकर संवाद करेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: