PoliticsTrending

UP Election Results 2022: पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े अखिलेश यादव ने दर्ज की बड़ी जीत

ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार बीजेपी की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातों चरणों की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। प्रदेश में ईवीएम की मतगणना के बाद राउंडवार बीजेपी की बढ़त काफी मजबूत होती जा रही है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मैनपुरी की करहल सीट से रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। वह पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़े और केंद्रीय मंत्री बीजेपी प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल को शिकस्त दी। उन्‍होंने 66,782 मत के अंतर से जीत हासिल की है। यह मैनपुरी के विधानसभा चुनावों के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पूर्व वर्ष 2017 के चुनाव में सपा के सोबरन सिंह यादव ने 38,405 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। अखिलेश यादव को चुनाव में 1,47,237 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी प्रो. एसपी सिंह बघेल को 80,455 मत हासिल हुए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: