
UP Election Result 2022 : करहल सीट से अखिलेश और गोरखपुर से योगी चल रहे आगे
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की वोटिंग आगे बढ़ती जा रही है, रुझान और दिलचस्प होते जा रहे हैं। शुरुआती रुझान में भाजपा को 247 और सपा को 116 सीट पर बढ़त मिली है, जबकि बसपा 5, कांग्रेस 4 और अन्य को 3 सीटें मिली हैं।
सपा के गढ़ और इनकी परपंरागत सीट इटावा के जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर से बीजेपी प्रत्याशी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बढ़त बना ली है। मैनपुरी के करहल विधानसभा से पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी बढ़त पर हैं। गोरखपुर से भीम आर्मी के प्रत्याशी चंद्र शेखर रावण को अब तक सिर्फ 123 वोट मिले हैं।
अलीगढ़ की चार सीटों पर भाजपा का कब्जा
वहीं, करहल में अखिलेश यादव बीजेपी के एसपी सिंह बघेल से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस से प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है। बसपा तीसरे और नोटा चौथे स्थान पर है। अलीगढ़ की सात सीटों में से चार के रुझान आए हैं, जिन पर भाजपा काफी आगे चल रही है। यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले रुझान आ रहे हैं। 403 में से कुल 375 सीट के रुझान में बीजेपी 247, समाजवादी पार्टी 116, बसपा पांच और कांग्रेस को चार सीट पर बढ़त मिली है। अन्य दल तीन सीट पर आगे चल रहे हैं।