
आगरा: विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंचे। यहं पर उन्होंने कई अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से वोट देने की अपील की। सीएम योगी ने इस दौरान सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, सपा सरकार ने औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सम्मान नहीं किया। हमने किया आगरा के म्यूज़ियम का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर किया।
उन्होंने आगे कहा कि, पिछली सपा सरकार ने विकलांग, विधवा,दिव्यांगजनो के पेंशन को रोक दिया था। हमने उनकी पेंशन लागू की। डबल इंजन की सरकार बेटी के जन्म से स्नातक की पढ़ाई तक का जिम्मा लेती है। उनके विवाह के लिए भी इंतजाम किया। बेटियों की सुरक्षा का जिम्मा उठाया है।
अब दंगा करने वाले 10 बार सोचते हैं कि दंगा करेंगे तो बाप दादा की कमाई संपत्ति बिक जाएगी पोस्टर अलग चस्पा होंगे। ये भाजपा आस्था का सम्मान करती है। सपा की सूची आई देख लिया होगा आपने, कैसे-कैसे लोगों को टिकट देकर दिया, मुजफ्फरनगर दंगों के साथ इनकी लाल टोपी रंगी हुई है। इन्हें जब भी मौका मिला इन्होंने दंगा किया।
सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का काम इन सपा-बसपा ने किया है।
इससे पहले जब नौकरी निकलती थी तो यही सपा सरकार के चाचा भतीजों के संरक्षित माफिया गुंडे नौजवानों से वसूली के लिए निकल पड़ते थे।
जो सपा संरक्षित माफिया गुंडे टिकट लेकर जनता को धमकाने के लिए आ रहे हैं। याद कर लें 10 मार्च के बाद वही बुलडोज़र चलने को तैयार रहेगा। बुलडोजर फिर चलेगा।