PoliticsTrending

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव मे करेंगे सत्ता परिवर्तन – अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बड़े पैमाने पर नौकरी

जौनपुर: उत्तर देश में आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन में लगे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जौनपुर पहुंचे। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मीडिया को इस दौरान संबोधित किया उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास उत्तर प्रदेश में अधिकांश क्षेत्रों के साथ लेकर चुनाव मैदान में उतरना है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर का उत्तर प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन करेंगे। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा बसपा से आने वाले राम अचल राजभर भी इसी कयास में लगे हैं।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज बड़े पैमाने पर नौकरी और रोजगार नहीं है। लखनऊ की बड़ी समय में जो इन्वेस्टमेंट के वादे किए गए हैं क्या वह धरातल में उतरे या नहीं। उन्होंने कहा कि जनता भी है नाराज है भाजपा ने 5 वर्ष के कार्यकाल में भी अपने वादे पूरे नहीं किए वही किसानों की आय दुगनी नहीं हुई है महंगाई से आमदनी और कम हुई है, किसानों को खाद नहीं मिल रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वाराणसी में सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी मजदूरों के साथ खाना खाया इससे पहले समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कई बार बहुत जगह मजदूरों साथ खाना खाया लेकिन सवाल या नहीं सवाल यह है कि मजदूरों को ऐसा ही हमेशा पोस्टिक आहार मिलता रहे। अखिलेश ने कहा कि सपा ने मजदूरों के पैषिटक आहार के लिए योजना शुरू की थी उस योजना को क्यों बंद कर दिया।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: