PoliticsTrending

UP Election 2022: सपा-भाजपा प्रत्याशियों में जंग, गाड़ियों पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

एक तरफ सपा प्रत्याशी बाहुबली अभय सिंह थे तो दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो

अयोध्याः गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में दो बाहुबलियों के बीच वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्ष हुआ। महाराजगंज थाना से कुछ ही दूरी पर दोनों गुटों के लोग एक बार फिर आमने-सामने हो गए और फिर दोनों पक्षों में कई राउंड फायरिंग हुई। इतना ही नहीं जमकर पत्थरबाजी भी हुई। इससे दोनों पक्ष की कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं हैं।
खूनी संघर्ष के बाद दोनों पक्ष महाराजगंज थाने में तहरीर लेकर पहुंचे तो वहां भी समर्थक इकट्ठा हो गए और जमकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच ईंट-पत्थर चलने पर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा। दोनों पक्ष देर रात तक अपना-अपना केस दर्ज कराने की कोशिश करते रहे।
आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दोनों पक्षों में महाराजगंज थाना के कनकपुर गांव के पास विवाद हुआ था। इसमें भी दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हुए थे, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ था। जिसके बाद एक बार फिर महाराजगंज के नेव कबीरपुर गांव के पास दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
एक तरफ सपा प्रत्याशी बाहुबली अभय सिंह थे तो दूसरी तरफ बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों पक्षों में कई राउंड हवाई फायरिंग हुई है।
सपा प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि वो चुनाव प्रचार कर वापस लौट रहे थे। तभी बीजेपी प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह उनके सामने आ गए और गाली देते हुए उनके ऊपर हमला किया गया। वहीं बीजेपी प्रत्याशी समर्थक विकास सिंह का कहना है कि अभय सिंह ने उनके ऊपर खुद गोलियां चलाईं है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: