
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद जहां सभी दल सत्ता पाने के लिए बेताब दिख रहे हैं वही यूपी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 125 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि अपने घोषणा पत्र के मुताबिक यूपी कांग्रेस पार्टी ने 40 फ़ीसदी टिकट महिलाओं को दिए हैं। आपको बता दें कि 125 प्रत्याशियों की लिस्ट में 50 महिलाएं शामिल हैं।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लगातार जिलों का दौरा कर रही प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40% देने का वादा किया था और आज उसी को अमल करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को टिकट दिया है।
उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के द्वारा जारी की गई 150 प्रत्याशियों की सूची…
देखिए किसे मिला कहां से टिकट