![](/wp-content/uploads/2022/01/SP-Singh-Baghel.jpg)
लखनऊः उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लगातार लड़ाई रोचक होती जा रही है। जहां यूपी के मैनपुरी जिले से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ करहल विधानसभा सीट से केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को करहल विधानसभा से उम्मीदवार घोषित किया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से आर-पार की लड़ाई लड़ने के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को करहल विधानसभा सीट से नामांकन कराया।
अपने पैतृक गांव इटावा के सैफई से करहल विधानसभा सीट के लिए नामांकन कराने को मैनपुरी के लिए रवाना होने के लिए अखिलेश यादव जिस विजय रथ से पहुंचे उसकी हनुमान मंदिर में पूजा की गई। इसके बाद अखिलेश इस गुलाबी रंग की विजय रथ पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे।
अखिलेश के पर्चा भरने के बाद बीजेपी ने अपने कद्दावर नेता एसपी सिंह बघेल जो कि सासंद और केंद्रीय मंत्री भी हैं। अब ऐसे में करहल की लड़ाई काफी दिलचस्प हो गई है।