PoliticsTrending

UP Election 2022: केंद्रीय राज्य मंत्री ने ममता पर साधा निशाना, कहा- उनका झूठ यहां नहीं चलेगा

गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज दिया जा रहा

लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर प्रदेश  मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयानों पर पलटवार किया है। शांतनु ठाकुर ने कहा कि, ममता बनर्जी ने कुछ दिन पहले यहाँ आकर झूठ बोला है। लेकिन उनका झूठ यहां नहीं चलने वाला है। जनता उनके झूठ को सझती है।
वहीं बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने कहा कि, तीसरे चरण का मतदान होने जा रहा है। जिसको लेकर विपक्ष बौखला गया है। दो चरणों में उन्हें एहसास हो चुका है कि, जनता ने उनको नकार दिया है। इसलिए अब परेशान हो रहे हैं। जो लोग आज मुफ्त बिजली देने की बात कर रहे हैं। उनके समय में बिजली की कितनी किल्लत थी। ये प्रदेश की जनता अच्छी तरह से जानती है।
लेकिन बीजेपी सरकार ने शहर से लेकर गांव तक घर-घर बिजली पहुंचाने का काम किया है। योगी सरकार ने सभी गरीबों को पक्का मकान दिया है। इसके साथ ही सभी घरों को शुद्ध पीने का पानी देने की योजना पर काम चल रहा। जो 2024 तक पूरा हो जाएगा। गरीबों को आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का फ्री इलाज दिया जा रहा है।
योगी सरकार से मुख्तार अंसारी जैसे माफिया बौखलाए हुए हैं। माफियाओ  से करोड़ों की संम्पति छुड़ाने का काम योगी सरकार में हुआ है। अखिलेश यादव को करहल विधानसभा से हार का डर सता रहा है। इसलिए वो अपने अब्बा जान को भी प्रचार के लिए लेकर गए थे। लेकिन मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद अपनी छोटी बहु अपर्णा यादव के साथ है।
प्रेम शुक्ला ने आगे कहा कि, अखिलेश यादव को अगर ‘अक्ल लेस’ कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि वो आलू से वोदका बना रहे थे। अखिलेश सरकार में 700 दंगे हुए हैं। अखिलेश सरकार के कामों से परेशान होकर जनता ने भाजपा का खुलकर साथ दिया था।
वहीं कैबिनेट मंत्री महेन्द्र सिंह ने कहा कि, दो चरणों का चुनाव खत्म हो चुका है। इन दोनों चरणों में जनता ने खुलकर बीजेपी को वोट किया है। क्योंकि ये लोग दंगों से त्रस्त थे। अब तीसरे चरण में भी लोग बीजेपी को वोट करेंगे। बीजेपी सरकार ने प्रदेश काविकास किया है। आगे भी विकास की रफ्तार तेज होगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: