
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व एक बार फिर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। भाजपा पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में नागरिकों के अधिकार सुरक्षित नहीं है। भाजपा लोकतंत्र के लिए खतरा है। भाजपा बार-बार झूठ बोलकर उसे सच बनाना चाहती है लेकिन वह चालाकी से सराबोर है। अखिलेश यादव ने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि अब मौसम भाजपा के विरुद्ध जनता भारतीय जनता पार्टी से ऊब चुकी है और वहां से निजात पाना चाहती है।
गौरतलब है कि बसपा पर प्रहार करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव और न केवल राज्य बल्कि केंद्र का भी भविष्य तय करेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का रथ जुगाड़ का है जबकि समाजवादी पार्टी भारत जन आकांक्षाओं से जुड़ा हुआ है इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के विजय रथ के पहिए रुकने वाले नहीं हैं क्योंकि सपा के रैलियों में स्वता स्पोर्ट्स हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ जनता को धोखा दिया है। इसी के चलते हैं भारतीय जनता पार्टी ने किसानों के साथ धोखा किया कि उन्होंने खाद की बोरी से 5 किलो खाद कम कर के दाम ही रखें। किसानों का अपना हक मांगने पर पत्र कार चढ़ा दी जाती है। वहीं सरकार आरोपी बेटे के पिता वाह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त नहीं करती। वहीं भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को दबाने पर तुली है इसके बाद भाजपा के विरुद्ध आक्रोश ज्यादा बढ़ गया है।