PoliticsTrending

UP Election 2022: सुरेश राणा ने ली अखिलेश की चुटकी, कहा- स्टैंड पर खड़ी साइकिल कभी चला नहीं करती

गंगा यमुना गंदे वाला में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने घाट पर पहुंचकर घाट पर सिंचाई विभाग की डेढ़ करोड़ की परियोजनाओं का

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व एक दूसरे दल के राजनेता एक दूसरे पर कटाक्ष हमला बोलने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इसी क्रम में योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल का पहिया बड़ी तेजी से दौड़ है लेकिन साइकिल स्टैंड पर खड़ी है उन्होंने कहा कि स्टैंड पर खड़ी साइकिल कभी चला नहीं करती। आपको बता दें कि शनिवार को गंगा यमुना गंदे वाला में गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने घाट पर पहुंचकर घाट पर सिंचाई विभाग की डेढ़ करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण हो पर्यटन विभाग की 99 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया।

सुरेश राणा ने कहा योगीराज में उत्तर प्रदेश नंबर एक पर पहुंच गया है। प्रदेश में चाहे कानून व्यवस्था की बात, सड़क सुरक्षा की बात, विकास की बात हो या योजनाओं की बातें क्योंकि उत्तर प्रदेश की योगी राज सरकार ने जनहित ध्यान में रखते हुए काम किया है। पहले की सरकारों में जहां बहन बेटियों को सड़क पर निकलना मुश्किल होता था अब महिलाएं बेखौफ होकर कहीं भी आ जा सकती।

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गंगा यमुना क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में बहुत बड़ा लाभ मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार और प्रयागराज के बाद केवल थाना भवन में गंगा यमुना का संगम हो रहा है। और योगी सरकारी से नए पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने का काम किया है या भविष्य में यह छोटा हरिद्वार बनकर उभरेगा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: