PoliticsTrending

UP Election 2022: आगामी लोकसभा चुनाव तक सपा साफ हो जाएगी- केशव मौर्या

भय के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है, जबकि भाजपा की सरकार आने

आगरा: यमुनापार के नुनिहाई शाहदरा मार्ग पर स्थित गौरव वाटिका में प्रभावी मतदाता संवाद  कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कहा कि, काशी से लेकर मथुरा, आगरा तक का विकास हो रहा है। सपा भय बनाने का काम और भाजपा भय मुक्त शासन देती है। भय के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है, जबकि भाजपा की सरकार आने का डर तो सपा के गुंडों को लग रहा है।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने की बात कह रहे हैं, वे झूठ बोल रहे हैं। सपा की सरकार जब थी तो बिजली के लिए त्राही-त्राही मची थी। कुछ खास क्षेत्र में बिजली आती थी। सपा भ्रमित करने का काम कर रही है। सपा की जो सूची आई है उसमें कोई जेल में है, कोई अपराधी है और कोई बेल पर है।
इन नामों पर वे जनता को भयग्रस्त कर सरकार बनाने का कार्य कर रहे हैं और सरकार बनाने का हसीन सपना देख रहे हैं। सपा में अब सिर्फ फोटो खिंचाने वाले लोग बचे है, आगामी लोकसभा चुनाव तक सपा साफ हो जाएगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: