
मेरठ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन की पहली संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। काफी लंबे समय के बाद हुई सपा और रालोद की संयुक्त प्रेस वार्ता में समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा और रालोद की संयुक्त सरकार बनने पर किसानों के लिए विशेष फंड बनाकर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।
गौरतलब है कि आज सेंट प्रेस वार्ता के आयोजन से पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिल्ली एयरपोर्ट पर रोक लिया गया जिस पर जयंत चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बौखलाई हुई है और अखिलेश यादव और चौधरी चरण सिंह के द्वारा बनाई गई पार्टी रालोद की बढ़ती लोकप्रियता के चलते हैं अखिलेश यादव को एयरपोर्ट पर रोक लिया। जैन चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों की भलाई के लिए काफी काम किया और जयंत चौधरी उनकी ही विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं इसलिए सभी किसान भाइयों को अपने हक की हमेशा आवाज बुलंद रखने के लिए जयंत चौधरी के द्वारा बनाई गई पार्टी को बढ़ाना चाहिए।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो किसानों के भुगतान के लिए एक विशेष फंड का निर्माण किया जाएगा। जिससे किसानों कम 15 दिनों के अंदर भुगतान उपलब्ध हो सके। इसी बीच आज एक बार फिर जाटलैंड कहे जाने वाले मेरठ में अखिलेश यादव ने अपनी जेब से अनाज के कुछ दाने निकाल कर फिर संकल्प लिया है कि वे भाजपा को हरा कर रहेंगे।