लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले जारी दलबदल और उठापटक के क्रम में उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी को एक बड़ा झटका लग सकता है। बता दे किस शाहजहांपुर के जलालाबाद से सपा विधायक रणवीर सिंह के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद आप वह भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शरद वीर सिंह पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं और आज वह दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ,के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इससे पहले भी समाजवादी पार्टी के घनश्याम लोधी और शैलेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दिया था।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के बाद लगातार भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के विधायकों और मंत्रियों के पलायन का दौर लगातार एक दूसरे दल में जारी है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने अपने कई ओबीसी समाज के नेता गवा दी है तो वहीं सपा ने भी बड़े दलित चीजों को पार्टी से निकलते देख रही है।
शरद वीर सिंह की समाजवादी पार्टी अहमियत इस तरीके से भी समझी जा सकती है कि 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान जब उत्तर प्रदेश में मोदी लहर चल रही थी तब भी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मनोज कश्यप को करीबन 10000 वोट से हराया था लेकिन इस बार जलालाबाद सीट से शरद वीर सिंह के सामने चुनौतियों का पहाड़ था इसी के चलते समाजवादी पार्टी ने काट दिया।