India Rise Special

UP Election 2022: सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, यहाँ से बनाया उम्मीदवार….

बुधवार को सपा ने प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें लखनऊ की विधानसभा

कुशीनगर: समाजवादी पार्टी ने सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। सपा ने जनपद की सात सीटों में सबसे पहले फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवार की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ ही सदर विधानसभा सीट से उनकी उम्मीदवारी को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।
बुधवार को सपा ने प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें लखनऊ की विधानसभा क्षेत्र संख्या 170 सरोजनीनगर से अभिषेक मिश्रा, कौशाम्बी विधानसभा क्षेत्र संख्या 251 सिराथू से पल्लवी पटेल और कुशीनगर की विधानसभा क्षेत्र संख्या 332 फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम शामिल है। भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आए स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर अटकलेंलगाई जा रही थीं, लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ने के साथ ही पडरौना की सीट भी छोड़ दी है।
स्वामी प्रसाद मौर्य वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बसपा से उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी आरपीएन सिंह से हारना पड़ा था। हालांकि, उसके बाद वर्ष 2009 के विधानसभा उप चुनाव में आरपीएन सिंह की माता मोहिनी देवी को हराए थे। इतना ही नहीं 2012 और 2017 में भी सदर विधानसभा सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। मौर्य की कर्मभूमि पडरौना विधानसभा सीट रही है, लेकिन अब उनका यह चुनावी क्षेत्र छूट गया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे अशोक मौर्य पिछले एक सप्ताह से फाजिलनगर में कैंप कर रहे थे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: