
प्रयागराजः विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज के शहर पश्चिमी और प्रतापपुर विधानसभा के दो सीटों पर चौकानेवाले प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है जिसके बाद से ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है।
बता दें कि शहर पश्चिमी से समाजवादी पार्टी में रिचा सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह अमरनाथ मौर्य को टिकट दिया है तू वही प्रतापपुर से भिजवा यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।
शहर पश्चिम से डॉ. ऋचा सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थीं। उन्हें 60 हजार से अधिक मत मिले थे। चुनाव हारने के बाद पांच सालों में डॉ. ऋचा सिंह 2022 विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए अपने क्षेत्र में काफी मेहनत की थी। शहर पश्चिम की जनता के हर सुख-दुख में ऋचा सिंह खड़ी रही। डॉ. ऋचा सिंह इस बार पूरी तरह आश्वस्त थीं कि उन्हें टिकट मिलेगा और इस बार वह चुनाव जीतेंगे लेकिन अचानक से टिकट कटने से उन्हें बड़ा झटका लगा है।