लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार सक्रियता से काम कर रही है। वहीं, बीजेपी में अन्य दलों, संगठनों व सक्रिय लोगों का शामिल होना जारी है। शनिवार को भाजपा कार्यालय में विपक्षी पार्टियों से लेकर कई संगठनों तक के वरिष्ठ लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।
इन्होंने थामा भाजपा का दामन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी लगातार सक्रियता से काम कर रही है। वहीं, बीजेपी में अन्य दलों, संगठनों व सक्रिय लोगों
राजेश कुमार कनौजिया, एसटी-एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सपा
गाजीपुर से मनोज राय, बिहार पीसीएस नौकरी से त्यागपत्र दे हुए शामिल
मेरठ से जगत सिंह धौसा, लोकदल
देवरिया से रणविजय कुमार, बसपा
ललितपाल, निर्दलीय चुनाव लड़े व कांग्रेस में भी शामिल रहे
शेषनाथ त्रिपाठी, बसपा
इस अवसर पर भाजपा ज्वाइनिंग कमेटी के चेयरमैन लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा, सभी लोग जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है, वह जिले में जाकर भाजपा जिला अध्यक्ष से मुलाकात करें और भाजपा के साथ और भाजपा के लिए काम करें।
गुजरात से बुलाए गए नेता-कार्यकर्ता
वहीं, बीजेपी ने अब अपनी कुटिल राजनीति अपनाते हुए गुजरात से पार्टी के नेता व कार्यकर्ता यूपी बुलाए हैं। डेली इनसाइडर को मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश 2022 का विधानसभा चुनाव अब गुजरात के भाजपा पदाधिकारी फतह करेंगे। गुजरात से 165 भाजपा नेता और कार्यकर्ता यूपी चुनाव 2022 के लिए बुलाए गए हैं। प्रदेश की हर विधानसभा में गुजरात से आने वाले नेता व कार्यकर्ता की एक-एक और जिले में दो-दो की तैनाती की गई है। यूपी में गुजरात से आए 165 नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा को मजबूत करेंगे और 2022 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनाएंगे। UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुए सपा,बसपा के दिग्गज