PoliticsTrending

UP Election 2022: सपा से गठबंधन न होने पर इस पार्टी से गठबंधन करेंगे शिवपाल

समाजवादी पार्टी से गठबंधन ना होने पर शिवपाल सिंह ने इशारों इशारों में

अमरोहा : आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए परिवर्तन यात्रा लेकर पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने एक बार फिर समाजवादी पार्टी से गठबंधन का राग अलापा। शिवपाल सिंह ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन नहीं करते हैं तो नेताजी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का प्रचार करेंगे। वहीं समाजवादी पार्टी से गठबंधन ना होने पर शिवपाल सिंह ने इशारों इशारों में कांग्रेस से गठबंधन की बात कही।

गौरतलब है कि परिवर्तन यात्रा लेकर अमरोहा पहुंचे हैं उसे पाल सिंह यादव ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कहां अखिलेश यादव सभी दलों से गठबंधन कर रहे हैं तो उनकी पार्टी से क्यों नहीं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा यदि अखिलेश को मुख्यमंत्री बनना है तो उन्हें उनकी पार्टी से गठबंधन करना होगा। शिवपाल सिंह ने कहा कि नेता जी ने भरोसा दिलाया है कि यदि अखिलेश शिवपाल से गठबंधन नहीं करते हैं तो वह भगत सिंह समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

इशारों इशारों में कहीं कांग्रेसी गठबंधन की बात

प्रेस वार्ता के दौरान शिवपाल सिंह यादव केवल समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर ही नहीं रुके इशारों इशारों में उन्होंने कांग्रेस से गठबंधन की भी बात को जाहिर किया। आजम खान पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें जबरन परेशान किया जा रहा है अखिलेश को आजम के मामले में खुलकर सामने आना चाहिए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: