
इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज हो रहे मतदान से पूर्व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के चीफ शिवपाल सिंह यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को बुलडोजर चलेगा या ठोक दिए जाएंगे इस तरह की बातें नहीं करनी चाहिए उन्हें अपने पद की गरिमा रखनी चाहिए। वहीं समाजवादी पार्टी की सरकार बनने को लेकर पाल सिंह यादव ने कहा कि जब 10 मार्च को नतीजे आएंगे तब भारतीय जनता पार्टी के तेवर ठंडे हो जाएंगे। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस बार गठबंधन 300 से अधिक सीटें लाख सत्ता हासिल करेगा।
आपको बता दें कि अपने भतीजे अखिलेश यादव की तारीफ करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनका रोड शो होता है वहां पर अपार जनसमूह उमड़ पड़ता है। जनता के द्वारा मिलने अपार प्रेम से साफ है कि भाजपा का सफाया होना तय है। भारतीय जनता पार्टी केवल मंदिर मस्जिद हिंदू मुसलमान की बात करती है लेकिन उत्तर प्रदेश में विकास नहीं हुआ और यही जनता चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाएगी।
दरअसल इटावा में सपा के विजय रथ यात्रा के दौरान शिवपाल सिंह यादव को सीट नहीं मिलने पर भाजपा लगातार हमला कर रही है।शुक्रवार को मैनपुरी में शिवपाल सिंह यादव की तस्वीर पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैंने का अखबार में तस्वीर देखी जिसमें शिवपाल को कुर्सी तक बैठने को नहीं मिली दुर्गति का जीता जागता नमूना कोई है तो शिवपाल सिंह यादव है। करण में नेताजी एसपी सिंह बघेल को जिताना चाहते हैं इसलिए उन्होंने जीत के लिए अखिलेश यादव का नाम तक नहीं लिया।