
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए समाजवादी पार्टी से गठबंधन कि सोहेल ने भारतीय समाज पार्टी ने आज अपने पार्टी की तरफ से 15 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में पार्टी के चीफ ओमप्रकाश राजभर के अलावा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री सलीम यादव समेत 15 लोगों को जगह दी गई है। इतना ही नहीं स्टार प्रचारकों की लिस्ट में राधिका पटेल को भी जगह दी गई है जो महिला मंच की अध्यक्ष हैं।
आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सोहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का गठबंधन समाजवादी पार्टी के साथ हैं। आपको बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर ने भारतीय जनता पार्टी के साथ हुंकार भरी थी लेकिन कुछ विवाद के बाद वह पार्टी से अलग हो गए और उन्होंने भागीदारी संकल्प मोर्चा भी बनाया लेकिन चुनाव के कुछ समय पूर्व युवा मोर्चा टूट गया और वह अखिलेश यादव के गठबंधन में शामिल हो गए। अखिलेश यादव के गठबंधन में शामिल होने के बाद ओमप्रकाश राजभर के तेवर और बगावती हो गए।