
प्रयागराज : उत्तर प्रदेश आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व संपूर्ण क्रांति दल ने अपनी पार्टी का विलय अपना दल कृष्णा पटेल गुट में करने का ऐलान किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में मजबूती के साथ संगठन खड़ा करने वाली संपूर्ण क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुशवाहा ने आज प्रयागराज मे अपना दल कृष्णा पटेल गुट की महासचिव डॉक्टर पल्लवी पटेल की मौजूदगी में किया। संपूर्ण क्रांति दल के अध्यक्ष विनय कुशवाहा पहले अपना दल के महासचिव रह चुके हैं। बता दें कि विलय के ऐलान के बाद उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 3000 और बिहार के 5000 सदस्य अब अपना दल कृष्णा गुड के साथ कार्य करेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान विनय कुशवाहा ने कहा कि अपना दल सोनेलाल पटेल की मिशन से भटक गया था इसलिए उन्होंने अपनी अलग पार्टी बनाई थी। कृष्णा पटेल ने उसी मिशन को आगे बढ़ाने का काम किया है इसलिए वह अपनी पार्टी का विलय कर रहे हैं। अपना दल में संपूर्ण क्रांति दल के विलय के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी और मजबूत होगी और आगामी विधानसभा चुनाव में अपना दल कृष्णा गुटका गठबंधन समाजवादी पार्टी से होगा जिसमें कृष्णा गुट 8 से 10 सीटें जीत सकता है।