
अलीगढ़: विधानसभा चुनाव का प्रचार अभियान तेजी के साथ चल रहा है। सभी पार्टियां जनता का समर्थन पाने के लिए उनके बीच पहुंचकर वोट मांग रही हैं। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज कासगंज दौरे पर हैं। राजनाथ सिंह यहां प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करेंगे। इसके बाद चुनाव प्रचार अभियान में शामिल होंगे।
आपको बता दें कि, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रविवार को कासगंज का दौरा करेंगे। कासगंज के एसकेवी इंटर कॉलेज में वे प्रबुद्ध वर्ग से संवाद करेंगे। उसके बाद वे कासगंज सदर विधानसभा के बढ़ारी वैश्य गांव में डोर-टू-डोर प्रचार करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे रक्षा मंत्री कासगंज से फर्रुखाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। दोपहर 2:45 बजे वो अमृतपुर विधानसभा के प्रभावी मतदाताओं के साथ संवाद करने के साथ ही सब्जी मंडी, हकीम जी वाली गली राजेपुर में घर-घर जनसम्पर्क करेंगे।