
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को लखनऊ दौरे पर रहेंगी। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस महिला सम्मेलन में शिरकत कर जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रदेश मुख्यालय पर प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगी।
गौरतलब है कि 20 अक्टूबर से कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा की कमान खुद प्रियंका गांधी संभाल लेंगी। प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से व प्रदेश योगी सरकार को घेरने का कार्य करेंगी। यही कारण है कि प्रियंका गांधी एक बार फेल उत्तर प्रदेश के दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। इस दौरान वाह आगामी विधानसभा चुनाव पर प्रत्याशियों के साथ आगामी रणनीति और पार्टी नेताओं पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगी।
प्रतिज्ञा यात्रा की अगुवाई करेंगी प्रियंका गांधी
गौरतलब है कि प्रियंका गांधी स्वयं प्रतिज्ञा यात्रा की अगुवाई करेंगी। प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा यात्रा की शुरुआत पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस से करनी थी लेकिन लखीमपुर खीरी कांड के बाद उन्होंने प्रतिज्ञा यात्रा का नाम बदलकर किसान न्याय रैली कर दिया था।
आपको बता दें कि कांग्रेस के द्वारा निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्रा पूर्वांचल के वाराणसी चंदौली सोनभद्र मिर्जापुर प्रयागराज प्रतापगढ़ अमेठी रायबरेली वाराणसी अवध की यात्रा संपन्न होगी वहीं पश्चिम में शामली बिजनौर रामपुर बरेली होते हुए मथुरा में यात्रा संपन्न होगी। जबकि बुंदेलखंड की यात्रा बाराबंकी लखनऊ उन्नाव फतेहपुर चित्रकूट बांदा महोबा झांसी जालौन होते हुए कानपुर में संपन्न होगी।