
नोएडा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मात्र 10 दिन का समय शेष बचा है ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। इसी क्रम में आज कांग्रेस पार्टी के महासचिव और उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा आज गौतमबुद्ध नगर की विधानसभा सीट नोएडा-दादरी और जेवर में चुनाव प्रचार के लिए आज नोएडा में पंखुड़ी पाठक के पश्चिम में डोर -टू -डोर प्रचार करेंगी।
उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज होती जा रही है। इसी क्रम में किसी ना किसी जनपद में पार्टी के आलाकमान ओ और पार्टी के स्टार प्रचारकों का दौर तेजी से जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 3 फरवरी को गाजियाबाद में मायावती प्रचार कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक मायावती रामलीला मैदान में बसपा प्रत्याशियों के समर्थन में जन संवाद करेंगी। आपको बता दें कि नोएडा में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह चुनावी मैदान पर है तो वहीं कांग्रेस से लड़की हूं लड़ सकती हूं कंपनी की भूमिका निभाने वाली पंखुड़ी पाठक भी चुनावी मैदान में हैं इसी के चलते नोएडा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और अब प्रियंका गांधी डोर टू डोर प्रचार करेंगी।