PoliticsTrending

UP Election 2022 : मऊ में BJP पर बरसी प्रियंका गांधी, बोलीं- बुलडोजर वाले रोजगार पर नहीं करते बात

परीक्षार्थियों के जज्बात से खेल रही सरकार

मऊ :  उत्तर प्रदेश में चुनावी माहोल खत्म होने अब सिर्फ एक सप्ताह बचा है। छठे दौर के लिए मतदान गुरुवार को होगा, अब अंतिम चरम यानि सातवें चरण के लिए चुनावी शोर जारी है। ऐसे में सभी पार्टियों के दिग्गज अपने प्रत्याशी के जीत के ​जनसभा के माध्यम से जनता से सवांद बनाने में जुटे हुए है। इसी के तहत कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी ताबड़तोड़ चुनावी रैली कर रही हैं। बुधवार को प्रियंका गांधी ने मऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, चीन और बुलडोजर की बात करने वाले समस्याओं पर बात नहीं करते।
मधुबन विधानसभा के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज के मैदान में प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में सबसे बड़ी समस्या रोजगार की है। महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। मजदूरों को दिहाड़ी कम मिलने लगी है। किसान को फसल का दाम नहीं मिलता है ऊपर से बिजली का बिल भी बढ़ गया है। जनता को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन हल करने के लिए सरकार कोई बात नहीं करती। सीएम योगी मंचों से 70 लाख रोजगार का झूठा आश्वासन देते हैं और केवल जाति व धर्म पर लड़ाते हैं।
परीक्षार्थियों के जज्बात से खेल रही सरकार
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश में 12 लाख रोजगार के पद खाली हैं। भाजपा वाले परीक्षार्थियों के जज्बातों से खेल रहे हैं। भाजपा, सपा व बसपा नौजवानों व महिलाओं को गढ्ढे मे ढकेल रहे हैं। सरकार में लोगों को गरीब व अशिक्षित रखना जारी है। नेहरू के समय बनाए गए रोजगारों को मोदी जी ने बेच दिया है। अपने दो-तीन दोस्तों को सारे के सारे संस्थान बेंच डाले हैं और शेष को बेचने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि आप पर अत्याचार होने पर सबसे पहले कांग्रेस पार्टी का नेता पहुंचता है। लखीमपुर खीरी मे मंत्री का बेटा किसानों को रौंद रहा है। किसानों के ऊपर गाड़ी चला कर रौंदने वाले का मंच पर खड़ा कर परिचय दिया जा रहा है। रोजगार, सुरक्षा, उपज का दाम मिलना आप का हक है। नेता को कभी भगवान न बनाएं उसको जवाबदेह बनाइए।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: