PoliticsTrending

UP Election 2022: सहारनपुर में जनसभा में बोले पीएम मोदी, कहा- मतदान वहां,विकास जहाँ …

पीएम मोदी ने कहा कि, किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसलिए उनके लिए लगातार

सहारनपुर: पीएम मोदी आज सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, पहले चरण के वोटर्स से क्षमा चाहता हूं क्योंकि पहुंच नहीं पाया था। अब दूसरे चरण के लिए आपके बीच आया हूं।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि, आप उसे ही वोट करिएगा जो यूपी को विकास की नई ऊंचाईयों पर लेकर जाए। उन्होंने कहा कि, चुनाव ड्यूटी में लगे सभी कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं जो कतार में खड़े लोग अपनी ड्यूटी करने और मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।
पीएम मोदी ये भी कहा कि, जो सरकार विकास की रफ्तार को तेज कर रही है। उसे दोबारा आना बहुत जरूरी है। जब डबल इंजन की सरकार होगी तो विकास की रफ्तार और तेज होगी। बीजेपी अपने संकल्पों को पूरा करके दिखाती है। उसने जो भी वादा किया उसे पूरा किया है। आगे भी हम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि, किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। इसलिए उनके लिए लगातार सरकार काम कर रही है। आज किसानों के खाते में सीधे पैसे भेजे जा रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: