India Rise Special

UP Election 2022: मतदान में दिखा लोगों का उत्साह, 11 जिलों की 58 सीटों पर अब तक 57.79% मतदान

5 बजे तक 11 जिलों में औसत 57.79 फीसदी मतदान हुआ है।

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर गुरुवार सुबह से मतदान शुरू हो गया है। चुनाव आयोग की तैयारियों के बीच ठंड और कोहरे में लोग भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। दोपहर 5 बजे तक 11 जिलों में औसत 57.79 फीसदी मतदान हुआ है।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण में शाम 5 बजे तक आगरा में 56.61 फीसदी मतदान, अलीगढ़ में 57.25 फीसदी, बागपत में 61.35 फीसदी, बुलंदशहर में 60.52 फीसदी, गौतम बुध नगर में 54.77 फीसदी, गाजियाबाद में 54.77 फीसदी, हापुड़ में 60.50 फीसदी, मथुरा में 58.51 फीसदी, मेरठ में 58.52 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 62.14 फीसदी और शामली जिले में 61.78 फीसदी मतदान किया गया है।

दोपहर तीन बजे तक मतदान

इससे पहले दोपहर 3 बजे तक आगरा में 47.53 फीसदी मतदान, अलीगढ़ में 45.89 फीसदी, बागपत में 50.21 फीसदी, बुलंदशहर में 50.81 फीसदी, गौतम बुध नगर में 48.29 फीसदी, गाजियाबाद में 44.88 फीसदी, हापुड़ में 51.67 फीसदी, मथुरा में 49.17 फीसदी, मेरठ में 47.86 फीसदी, मुजफ्फरनगर में 52.23 फीसदी और शामली जिले में 53.13 फीसदी मतदान किया गया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: