
लखनऊ : आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के द्वारा प्रदेश में निकाली गई प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रतिज्ञा ली है की कांग्रेस को वह शून्य कर देगी । स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी चाहे जितना ढूंढ कर ले प्रदेश की जनता ने उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता जानती है कि कांग्रेसी झूठ वादाखिलाफी भ्रष्टाचार परिवार वालों का डीएनए का हिस्सा बन चुका है। कांग्रेस ने करीब 5 दशक का राज किया लेकिन आवास शौचालय सड़क रसोई गैस बिजली कनेक्शन कोई भी बुनियादी सुविधाएं जनता को उपलब्ध नहीं दे सके लेकिन भ्रष्टाचार और लूट के नए रिकॉर्ड जरूर कायम किए हैं।
प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देने वाले बयान पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जिसके पिता ने प्रधानमंत्री रहते हुए तुष्टीकरण की राजनीति के चलते देश के करोड़ों मुस्लिम महिलाओं के हित के लिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलट डाला वह महिलाओं के आरक्षण की बात कर रहा है।