PoliticsTrending

UP Election 2022: क्षेत्र में भ्रमण कर मंत्री नंदी ने जनता से किया संवाद, माँगा समर्थन

उन्होंने योगी सरकार द्वारा अपने पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां

 

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नंद गोपाल गुप्ता नंदी अपने विधानसभा क्षेत्र दरियाबाद और बलुआघाट इलाके में चुनावी प्रचार प्रसार के दौरान भ्रमण करते हुए मंत्री नन्दी ने घर घर जाकर, महिलाओं, पुरुषों व युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने योगी सरकार द्वारा अपने पांच वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाई। वहीं विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
इस दौरान मंत्री नंदी ने कहा कि पिछली सरकार की अपेक्षा हमारी सरकार को देखा जाए तो हमारी सरकार में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। प्रदेश के अंदर आए दिन होने वाले सांप्रदायिक दंगे कम हुए। माफियाओं को गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम हमारी सरकार ने किया है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: