PoliticsTrending

UP Election 2022: प्रचार के अंतिम दिन भाईचारा जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी

सूबेदार मेजर संजय चाहर के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

आगरा: विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए आज प्रचार थम जाएगा। आखिरी दिन प्रचार करने के लिए रालोद नेता जयंत चौधरी आगरा पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पहले अकोला इलाके गांव नंगला श्याम पहुंचकर सूबेदार मेजर संजय चाहर के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
जयंत चौधरी शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद खेरागढ़ विधानसभा के कागारौल में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में पहुंचे। यहां जयंत चौधरी भाईचारा जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
वहीं दूसरी तरफ आज कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी खेरागढ़ विधानसभा में रोड-शो करेंगी। अभी प्रियंका गांधी मेरठ में रोड-शो कर रही हैं। वहां रोड-शो खत्म होने के बाद आगरा पहुंचेंगी।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: