PoliticsTrending

UP Election 2022: सपा में शामिल हो सकती हैं बीजेपी की पूर्व सांसद सावित्रीबाई फुले

अखिलेश और सावित्रीबाई फुले की मुलाकात

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी अपनी चुनावी तैयारियां दिन पर दिन तेज कर दी हैं। इसी के चलते आज एक बार फिर बीजेपी की पूर्व सांसद और काशीराम बहुजन मूलनिवासी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्रीबाई फुले ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों नेताओं के बीच काफी चर्चा हुई। पूर्व सांसद सावित्रीबाई ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को होने वाली रैली में अखिलेश यादव को मुख्य अतिथि के रुप में बुलाया है।

बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर हुई चर्चा से सावित्रीबाई फुले बचती नजर आए उन्होंने कहा या तो समय तय करेगा कि पार्टी गठबंधन करेगी या नहीं करेगी।

अखिलेश और सावित्रीबाई फुले की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश लगातार तैयारियों में जुटे हैं बता दें कि 2017 विधानसभा चुनाव से सीख लेते हुए अखिलेश यादव अब एक नई रणनीति पर कार्य कर रहे हैं। अखिलेश किसी बड़ी पार्टी से गठबंधन न कर छोटे-छोटे दलों से गठबंधन पर विचार कर रहे हैं गठबंधन कर रहे हैं यही कारण है कि आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते दिन पर दिन क्षेत्रीय पार्टियों के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात कर रहे हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: