
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसके बाद भी भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक अपने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी नहीं की है वही उम्मीद जताई जा रही है कि भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। बता दें कि उत्तर प्रदेश चुनाव पर बीजेपी की कोर कमेटी और केंद्रीय चुनाव समिति की दिल्ली में लंबी बैठकों के बाद उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए गए हैं। बैठक में 3 चरणों के उम्मीदवारों के नाम की चर्चा हुई है अब सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान किया है। वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पार्टी हिंदुत्व को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या से उम्मीदवार बनाएगी। वही चर्चा यह भी है कि ईश्वर विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बड़े नेताओं को भी मैदान में उतार सकती हैं। इसमें उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ कुछ राज सभा और कुछ विधान परिषद के सदस्यों के भी नाम शामिल है। इन सभी सदस्यों का पता तभी चल पाएगा जब भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर देगी। इस बात की भी संभावना है कि बीजेपी अपने कई मौजूदा विधायकों के टिकट काट रही है क्योंकि पार्टी मची भगदड़ को इससे जोड़कर देखा जा रहा है।