लखनऊ: कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 33 और प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। उम्मीदवारों की ये लिस्ट छठे और सातवें चरण के चुनाव के लिए है। कांग्रसे से मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चेतना पांडेय को टिकट दिया है। लिस्ट में 15 महिलाओं के भी नाम शामिल हैं।
कांग्रेस ने विधानसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार
कांग्रेस ने गुरुवार को 33 नामों की 10वीं लिस्ट जारी की, जो पार्टी की आखिरी लिस्ट है। पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिनमें से 182 महिलाओं को पार्टी ने टिकट दिया है। आपको बता दें कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की थी।