PoliticsTrending

UP Election 2022: जन संवाद के चलते अत्याचारी सरकार को किया जा रहा बेनकाब – जूही सिंह

जूही सिंह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में जन संवाद की श्रृंखला चला रही

मऊ: आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए चुनाव का बिगुल बज चुका हैं। चुनावी रण में राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने तरीके से लोगों को लुभाने में लगीं हैं। वहीं इसी क्रम में समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह मधुबन विधानसभा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने पहुचीं।
जूही सिंह ने कहा कि, समाजवादी पार्टी पूरे उत्तर प्रदेश में जन संवाद की श्रृंखला चला रही है। महिलाओं और युवाओं के साथ-साथ बड़े लोगों से बात करके उनकी कठिनाइयों, परेशानियों को समझ रहें हैं। प्रदेश की दुराचारी, अत्याचारी सरकार के चेहरे को बेनकाब कर रहें हैं कि कैसे प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र का एक भी संकल्प पूरा नहीं किया।
वहीं इस जन संवाद में जूही सिंह ने लोगों को अपने कार्यकाल के दौरान किए गए काम को और आगे जो काम करेंगे उसे जनता के बीच ले कर जा रहें हैं। जिससे दुबारा अखिलेश यादव की सरकार प्रदेश में बनाई जा सके। वही जूही सिंह ने सपा प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव राजीव राय के यहां पड़े इनकम टैक्स के छापे को लेकर कहा कि, सपा के नेता ऐसे दुर्भावना से किये गए इनकम टैक्स या किसी भी छापेमारी से डरने वाले नहीं हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: