PoliticsTrending

UP Election 2022: अखिलेश को चुनाव में हार के लिए आ रहे सपने- स्वामी प्रसाद मौर्या

मंत्री ने कहा कि जो लोग कृष्ण राम शिव के नाम से चिढ़ते थे और जय श्री राम

अयोध्याः अखिलेश यादव के श्री कृष्ण वाले बयान और अयोध्या जाने पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि कम से कम भगवान श्री कृष्ण याद तो आ रहे हैं। मंत्री ने कहा कि जो लोग कृष्ण राम शिव के नाम से चिढ़ते थे और जय श्री राम बोलो तो बहुत घृणा करते थे, जिन्होंने निरीह राम भक्तों पर गोली चलाने का काम किया था आज उनको वोट के लिए कम से कम भगवान कृष्ण याद तो आए। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण अर्जुन के सपने में भी एक संरक्षक के नाते आते थे और दुर्योधन के भी सपने में काल के नाते आते थे। इनके सपने में वे किस तरह से आए ये वहीं जानते हैं।
मंत्री ने कहा कि इन लोगों को अयोध्या जरूर जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि, इन्होंने जो पाप किए हैं और निरीह कारसेवकों पर गोली चलाई उनकी खून की बूंदें कहां गिरी उन्हें देखने के जा रहे हैं। लगातार हो रही है छापेमारी पर उन्होने कहा कि, जब उनके लोग नहीं हैं तो वे क्यों डर रहे हैं। अखिलेश यादव के लिए अल्पसंख्यक सिर्फ एक ही बिरादरी के लोग होते थे। आज तक तो अखिलेश यादव को जैनों की याद नहीं आयी।
अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा, जब कोई हताशा निराशा के दौर से गुजरता है तो क्या करना है, क्या नहीं करना है वो सुध बुध खो देता है। इसलिए वे कहां जा रहे हैं, कहां आ रहे हैं उन्हें कुछ पता नहीं रहता। इस प्रकार के हड़बड़ी में स्वाभाविक रूप से कदम उठाए जाते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: