
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व अब भगवान परशुराम की एंट्री हो चुकी है। इसी के चलते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भगवान परशुराम की मूर्ति के अनावरण के बाद आज भारतीय जनता पार्टी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कृष्णा नगर में भगवान परशुराम की मूर्ति का अनावरण किया।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में जातिगत और धार्मिक आधार पर तेज हो गया है। वहीं इस बार उत्तर प्रदेश की राजनीति में केंद्र ब्राह्मण आ गए हैं
और इन्हीं ब्राह्मणों के चलते भगवान परशुराम की राजनीति में एंट्री हो गई है और उन्हीं को लेकर अब सियासत भी शुरू हो चुकी है।
गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व आज भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के जयवीर मंदिर में भगवान परशुराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की वहीं 6 फीट ऊंची प्रतिमा को 5 फीट ऊंचे चबूतरे पर स्थापित किया गया है या भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने बनवाई है। इस प्रतिमा का अनावरण उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने किया।