
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व पानी की जुगत में लगी भारतीय जनता पार्टी में आज यूपी नंबर वन अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर किया वहीं मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बता दें कि इस अभियान के तहत आमजन से सुझाव मांग कर शासन व्यवस्था में उसे लागू करने के लिए योजना बनाई जाएगी।
आपको बता दें कि यूपी नंबर वन सुझाव आपका संकल्प हमारा अभियान की शुरुआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आमजन से सुझाव मांगे गए। वहीं पार्टी के प्रचार गोठड़ा पद से अध्यक्ष मंत्री सुरेश खन्ना कमेटी के अन्य सदस्यों के सुझावों के बाद यह कदम उठाया गया है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जनता से सुझाव मांगे गए थे और उसी को लेकर संकल्प पत्र जारी किया गया था। उस समय पार्टी सत्ता में नहीं थी इसलिए उसे घोषणापत्र का नाम ना देकर संकल्प पत्र का नाम लिया गया था लेकिन अब सत्ता में होते हुए इसे घोषणापत्र का नाम दिया गया है। पार्टी की जिम्मेदारी है केवल लोक कल्याण करने के लिए ऐसे अभियान की शुरुआत कर रही है। भाजपा घोषणा पत्र नहीं बल्कि संकल्प पत्र जारी करती है और वही 2017 में सरकार बनने के बाद पार्टी में अपने संकल्प पत्र में दिए सभी वादों को पूरा किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार बनने के बाद सरकार ने हर वर्ष अपना रिपोर्ट कार्ड जारी किया था। वहीं मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले की सरकारों में किसानों पर गोलियां चलती थी मगर हमने किसानों की कर्ज माफी की की पहले की सरकारों में गौ हत्या होती थी प्रदेश में दंगे होते थे अवैध बूचड़खाने बंद किए 7.5 लाख गोवंश के जीवन की रक्षा की।