PoliticsTrending

UP Election 2022: चुनावी कार्यक्रम के चलते एक ही शहर में बरसेंगें सीएम और पूर्व सीएम

गठबंधन दलों के प्रमुख की जिले में होगी पहली बैठक

बीते दिन की तरह ही आज भी विधानसभा चुनाव के समर में सीएम योगी आदित्यनाथ, पूर्व सीएम अखिलेश यादव और रालोद राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी एक ही शहर में होंगे।
संवाद कार्यक्रम को करेंगे संबोधित 
तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादनगर में प्रभाव मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। योगी आदित्यनाथ का चुनाव के दौरान गाजियाबाद में यह चौथा दौरा है। इससे पहले वह साहिबाबाद और गाजियाबाद सदर विधानसभा में संवाद कार्यक्रम कर चुके हैं। दूसरी ओर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी संयुक्त प्रेसवार्ता करेंगे।
सीएम योगी गिनाएंगे सरकार की उपलब्धियां 
मुख्यमंत्री का मुरादनगर केएन इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री का तीसरा प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम होगा। महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से संवाद करते हुए सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों पर चर्चा करेंगे।
गठबंधन दलों के प्रमुख की जिले में होगी पहली बैठक
सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चुनाव की घोषणा करने के बाद पहली बार जिले में संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। वहीं नेताओं के गाजियाबाद आने से कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया है। महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने बताया कि, एनएच-9 स्थित वेदांता फार्म हाउस पर पार्टी अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: