
UP election 2022: विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार मुख्यमंत्री योगी
खाद्यान्न वितरण में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल
गोरखपुर : उत्तर प्रदेश में आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी जहां से कहेगी वहां से वह चुनाव लड़ने को तैयार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा कि से कहां से चुनाव लड़ना है | जिसका चुनाव बीजेपी संसदीय बोर्ड में ही होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं तो हमेशा चुनाव लड़ा और आगे लड़ने को तैयार हूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में आज से साढ़े 4 साल पहले जो सरकार ने कहा था वह करके दिखाया है उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 2017 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तब प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर थी लेकिन आज उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरे देश के लिए नजीर बन चुकी है। प्रदेश में साढे 4 साल में कोई दंगा नहीं हुआ सभी हिंदू त्यौहार शांतिपूर्वक संपन्न हुए। अयोध्या का दीपोत्सव वैश्विक मंच पर छा गया। दिवाली तो हमारे आने से पहले से मनाई जाती रही है प्रयागराज में कुंभ की पहली बार नहीं हुआ था लेकिन तब यूपी के सामने पहचान का संकट था लेकिन आज विश्व में यूपी के एक अपनी अलग पहचान है।
खाद्यान्न वितरण में उत्तर प्रदेश देश में अव्वल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में खदान में भ्रष्टाचार हुआ करता था लेकिन अब प्रदेश में भ्रष्टाचार खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि 2017 में 4000000 राशन कार्ड से थे इनको राशन तो निकल रहा था लेकिन लेने वाले का पता नहीं था जिसके बाद सरकार बनने के बाद खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए राशन की 80000 दुकानों को ईपास मशीन व्यवस्था की गई जिससे खदान वितरण में भ्रष्टाचार में कमी आई। उत्तर प्रदेश अकेला ऐसा राज्य जहां राशन वितरण व्यवस्था को लेकर 97% लोगों ने संतुष्टि जताई है।