PoliticsTrending

UP Election 2022 : थम गया चुनाव प्रचार, अंतिम चरण में 54 सीटों पर मतदान 7 मार्च को

सातवें और अंतिम चरण की 54 सीटों पर मतदान होगा।

यूपी: प्रदेश में लगभग दो महीने से चल रहा विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम को पूरी तरह थम गया। चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की 54 सीटों पर मतदान होगा। अंतिम दिन कई राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने जनसभा और रोड शो कर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया। शाम होते ही सभी प्रकार के प्रचार-प्रसार पर पूर्णतया प्रतिबंध लग गया। अब राजनीतिक दल व प्रत्याशियों का अपने बूथ प्रबंधन पर फोकस रहा। वहीं घर-घर जन संपर्क कर लोग अधिकाधिक मतदान की अपील करते रहे।

उत्तर प्रदेश में आज चुनाव प्रचार थम गया है। अब अंतिम चरण यानी सातवें चरण का मतदान होगा, जो सात मार्च को होना है। नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान होंगे। जिसमें पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.06 करोड़ मतदाता करेंगे।

आजमगढ़ –
1. निजामाबाद
2. फूलपुर-पवई
3. दीदारगंज
4. लालगंज (एससी)
5. गोपालपुर
6. सगड़ी
7. मुबारकपुर
8. आजमगढ़
9. मेंहनगर
10. अतरौलिया

सोनभद्र-
1. राबर्ट्सगंज
2. घोरावल
3. दुद्धी (अनुसूचित जनजाति)
4. ओबरा (अनुसूचित जनजाति)

मिर्जापुर-
1. छानबे
2. मझवां
3. चुनार
4. मड़िहान
5. मिर्जापुर नगर

चंदौली-
1. सकलडीहा
2. सैयदराजा
3. चकिया (एससी)
4. मुगलसराय

वाराणसी-
1. अजगरा (एससी)
2. शिवपुर
3. रोहनिया
4. वाराणसी उत्तर
5. वाराणसी दक्षिण
6. वाराणसी कैंट
7. सेवापुरी
8. पिंडरा

जौनपुर-
1 सदर (जौनपुर)-
2. शाहगंज
3.बदलापुर
4. मल्हनी
5. मुंगराबादशाहपुर
6. मछलीशहर (सुरक्षित)
7. मड़ियाहूं
8. जफराबाद
9. केराकत (सुरक्षित)

गाजीपुर-

1. सदर
2. जमानिया
3. जखनिया (एससी)
4. जंगीपुर
5. मुहम्मदाबाद
6. सैदपुर (एससी)
7. जहूराबाद

मऊ-
1. सदर
2. घोसी
3. मुहम्मदाबाद गोहना
4. मधुवन

भदोही-
1. भदोही
2. औराई (सुरक्षित)
3. ज्ञानपुर

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: