
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 की तारीख अब करीब है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। इस बीच पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर रहे हैं। इस बीच बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। बसपा ने 10 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इन लोगों को मिला टिकट
आपको बता दें कि चुनाव की तारीख को बच कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी नेता जनता को रिझाने में लगे हुए हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से होगा। ये विधानसभा 7 चरणों में होने वाला है। इसके साथ ही 10 मार्च को चुनावी परिणाम भी घोषित किया जाएगा।