
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने और कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए निर्वाचन आयोग में पूरी तरह से रोड शो, पदयात्रा, रैलियों और जनसभाओं को प्रतिबंधित कर दिया है। आचार संहिता लागू होने के बाद से आप सभी पार्टियां डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नजर आ रही हैं। अपनी चुनावी तैयारियों को और तेज करने के लिए बीजेपी कल से टोली महा संपर्क अभियान की शुरुआत करने जा रही है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर टोली महासंपर्क अभियान की शुरुआत करेगी। इस टोली महा संपर्क अभियान में पार्टी के पांच पांच कार्यकर्ताओं की टोली भेजेगी और टोली कार्यकर्ताओं से पार्टी के प्रति वोट देने की अपील करेगी।
आज राजधानी लखनऊ के प्रदेश पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष रतन देव सिंह ने बताया कि भाजपा का पहला सियासी कार्यक्रम कल से यानी मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 55 कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाई जाएंगी। इन टोलियां को इलाके व क्षेत्रवाद जनसंपर्क को भेजा जाएगा यह कार्यकर्ता घर-घर संपर्क करने के साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराएंगे और उनसे भाजपा के समर्थन में मतदान की अपील करेंगे।