PoliticsTrending

UP Election 2022: अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध वर्ग के साथ आज से संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी भाजपा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व अलग-अलग जातियों के सामाजिक सम्मेलन और प्रबुद्ध सम्मेलन कर चुकी भारतीय जनता पार्टी अब एक बार फिर अनुसूचित जाति के प्रबुद्ध वर्ग पर अलग से नजर जमाए हुए हैं इसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी 6 क्षेत्रों में इनके लिए संवाद कार्यक्रम तय किए हैं जिसकी शुरुआत हुआ आज क्षेत्र से करने जा रही है। बता दें कि पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास का नारा देने वाली भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में इसी नीत पर काम कर रही है।

आपको बता दें कि आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के लोगों को साधने के लिए प्रयासरत हैं। इसी क्रम में पार्टी अनुसूचित जाति वर्ग के युवा उद्यमियों, व्यापारियों, नौकरशाहों, लेखकों और सेवानिवृत्त अधिकारियों आदि के लिए किया जाना है। और इन सब तक अपनी बात पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी सभी क्षेत्र यानी काशी गोरखपुर आवाज ब्रिज पश्चिम कानपुर में सामाजिक संवाद कार्यक्रम शुरू करेगी। इस संवाद का पहला कार्यक्रम आज राजधानी स्थित पार्टी मुख्यालय क्षेत्र का होगा। जिसकी शुरुआत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रतन देव सिंह और केंद्रीय शहरी और आवासन राज्य मंत्री कौशल किशोर करेंगे।

वहीं दूसरी तरफ प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा गुरुवार को कानपुर आगरा में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा तथा बृजेश पाठक कानपुर में शामिल होंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: