PoliticsTrending

UP Election 2022: BJP 6 फरवरी को जारी करेगी अपना ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए जहां प्रदेश में राजनीतिक दलों के बीच चुनावी सरगर्मियां तेज है वही पहले चरण के मतदान के लिए 2 दिन का समय शेष है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र 6 फरवरी को जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर इस चुनाव में उतर रही हैं।

पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 5 सालों में भाजपा सरकार ने सुरक्षा, महिला कल्याण, अन्नदाता किसानों के उन्नयन, नौजवानों के रोजगार और गरीबों के कल्याण की योजनाओं को धरातल पर मूल रूप प्रदान किया है। जिसका प्रणाम लगातार उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरब उत्तर प्रदेश सोया पश्चिमी उत्तर प्रदेश जनता का भारी समर्थन भारतीय जनता पार्टी के साथ है और उनके नेताओं को लगातार आशीर्वाद मिल रहा है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: