
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व भारतीय जनता पार्टी अपने वोट बैंक साधने के लिए जद्दोजहद में लगी हुई है। इसी क्रम में वह पिछड़ों और दलितों को अपने पाले में रखने के लिए कई तरह के आयोजन कर रही है। भारतीय जनता पार्टी अब व्यापारी वर्ग से गणित बनाई है ।वैश्व वर्ग के अलग से रणनीति बनाई है। व्यापारी समाज में नाराजगी के चलते हैं भारतीय जनता पार्टी में अपना पहला गांव नितिन अग्रवाल को विधानसभा उपाध्यक्ष पद देकर संतुष्ट करने की कोशिश की। प्रदेश भर में इस सम्मेलन के जरिए भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों को संदेश देना चाहती है कि उनकी चिंता केवल भारतीय जनता पार्टी को ही है। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के 18 मंडल में व्यापारी सम्मेलन आयोजित करेगी।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव की तैयारियों के चलते मिशन 2022 के मोड़ पर लगी भारतीय जनता पार्टी सभी जातियों को मजबूत डोर से बांधने में लगी हुई है। इसी के चलते वह लगातार सम्मेलन कर रही है। प्रदेशभर के व्यापारियों को साधने का जिम्मा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ को दी गई है इसके लिए उन्होंने रूपरेखा तैयार कर ली है। बता दें कि यह सम्मेलन 15 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा।